देश में कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 9 हजार नए केस, जानें राज्यवार आंकड़े

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 9 हजार नए केस, जानें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 61 लाख 94 हजार 533 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 376320 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 101497 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 100302 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 5815 लोगों की मौत हुई है।एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल 207615 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 1.06 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 18 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

दक्षिण अमेरिकी देश चिली में भी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चिली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,08,686 हो गयी है जबकि 1188 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।

इजरायल दुनिया के उन चुनिंदा देशों में है जिसने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) पर काफी हद तक काबू पा लिया है, लेकिन इजरायल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 116 नये मामले सामने आए हैं। इससे पहले करीब एक माह पूर्व एक मई को कोरोना संक्रमण के 155 मामले सामने आये थे। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मिस्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से रिकॉर्ड 47 लोगों की मौत होने से देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1०52 हो गयी है। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता खालिद मेगाहेद ने मंगलवार को बताया कि इस दौरान कोरोना संक्रमण के 1152 नए मामले सामने आये हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 27 हजार का आंकड़ा पार कर 27,536 हो गई है।

पढ़ें- दुनियाभर में 61 लाख से ज्यादा कोरोना के मरीज, 3.7 लाख से ज्यादा मौते हुईं, जानें भारत का आंकड़ा

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

1413

2421

64

3898

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

0

33

0

33

अरुणाचल प्रदेश

21

1

0

22

असम

1185

324

4

1513

बिहार

2185

1946

24

4155

चंडीगढ़ 

82

214

5

301

छत्तीसगढ़

433

130

1

564

दादर नगर हवेली

3

1

0

4

दिल्ली

12333

9243

556

22132

गोवा

22

57

0

 

गुजरात 

4631

11894

1092

17617

हरियाणा

1560

1069

23

2652

हिमाचल प्रदेश 

200

140

5

345

जम्मू एंड कश्मीर 

1732

953

33

2718

झारखंड

387

320

5

712

कर्नाटक

2341

1403

52

3796

केरल

774

627

11

1412

लद्दाख

33

47

1

81

मध्य प्रदेश 

2835

5221

364

8420

महाराष्ट्र 

38502

31333

2465

72300

मणिपुर

75

14

0

89

मेघालय

14

12

1

27

मिजोरम

12

1

0

13

नागालैंड

49

0

0

49

ओडिशा

913

1325

7

2245

पुडुचेरी

57

25

0

82

पंजाब

279

2017

46

2342

राजस्थान

2735

6435

203

9373

सिक्किम

1

0

0

1

तमिलनाडु

10683

13706

197

24586

तेलांगना

1273

1526

92

2891

त्रिपुरा

295

173

0

468

उत्तराखंड

784

252

7

1043

उत्तर प्रदेश 

3109

5030

222

8361

वेस्ट बंगाल

3423

2410

335

6168

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

7123

 

 

7123

भारत में कुल मामले

101497

100303

5815

207615

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।